• Thu. Feb 26th, 2026

बागेश्वर धाम के परिक्रमा मार्ग के पास से मुस्लिम युवक रज्जन खान कट्टे सहित गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 20, 2023

 

छतरपुर। बागेश्वर धाम मंदिर की परिक्रमा मार्ग के पास से कट्टे सहित एक मुस्लिम युवक गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को लेकर शक है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। हालांकि पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है। युवक का नाम रज्जन खान बताया जा रहा है, जो शिवपुरी जिले का निवासी है।
घटनाक्रम के मुताबिक बागेश्वर धाम के परिक्रमा मार्ग के पास एक युवक लोगों को संदिग्ध लगा। ऐसे में लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने युवक को दबोचकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रज्जन खान निवासी बताया। बताया जाता है कि आरोपित गढा गांव के पास हाइवे पर उतरा था और तभी पुलिस आ गई थी। पुलिस को देखकर वह बागेश्‍वरधाम की ओर भागा। लेकिन पुलिस ने उसे परिक्रमा मार्ग के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के बाद न्‍यायालय में पेश किया है।

इसलिए मामला हुआ गंभीर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हमेशा हिंदू राष्ट्र बनाने के बायानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और उन्होंने कई लोगाें की हिंदू धर्म में वापसी भी कराई है। इसलिए लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं युवक धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करने तो नहीं आया था। हालांकि अभी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *