• Thu. Mar 5th, 2026

बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर, दो बाइक सवार हुए घायल, एक रेफर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 26, 2023

 

गावां के थाना क्षेत्र के हड़हड़ा में तेज रफ्तार बाइक सवार दिलीप चौधरी तीसरी प्रखंड के बरवाडीह निवासी व बिनोद चौधरी गावां प्रखंड के नगवां निवासी अपने बाइक से गावां की और आ रहा था इसी दौरान अचानक बाइक के आगे जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें दिलीप चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार तीसरी से निमंत्रण देकर गावां निमंत्रण देने के लिए आ रहा था।
परिजनों ने बताया कि दिलीप चौधरी के पिता का देहांत 6 दिन पूर्व हो गया था जिसका निमंत्रण देने के लिए गावां आ रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गावां सीएचसी लाया गया जहां डॉ काजिम खान के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप चौधरी को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ काजिम खान ने बताया कि दिलीप चौधरी का दाहिना पैर टूट गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *