
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

पुटकी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक व बहुजन नायक मा. कांशी राम का परिनिर्वाण दिवस बोर्रागढ़ में मनाया गया जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ जिला कन्वेनर हिरा राम ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी. एस. पी. के पूर्व प्रदेश सचिव गौतम कुमार व विशिष्ट अतिथि बसपा जिला प्रभारी एज़ाज़ खान , पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नकुल महतो और पुराने बहुजन भोलन्टियर फाॅर्स के जिला कमांडर बिश्राम रविदास एवं बसपा धनबाद विधान सभा के प्रभारी महेंद्र राम उपस्थित थे।
मा. कांशी राम साहब के परिनिर्वाण दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम ने कहा कि मा.कांशी राम साहब ने इस समाज को इकठ्ठा करने के लिए समय समय पर संगठन का गठन किये जो पहले बामसेफ फिर डी .एस 4 इसके बाद 1984 में 14 अप्रैल को विधिवत बहुजन समाज पार्टी का गठन किये और इन्होंने समाज मजबूत बनाने को दो बातें कहीं -1.सामाजिक परिवर्तन एवं 2.आर्थिक मुक्ति के तहत पुरे देश में बी. एस. पी. का सांसद ,विधायक और उत्तर प्रदेश राज्य में बसपा की सरकार बनाकर बहन कुमारी मायावती जी को मुख्य मंत्री बना दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामईश्वर राम ,जगदीश बी. पी, सूरजभान प्रसाद ,गनौरी रविदास,उपेंद्र मुकुल,सीता रामदास,राजाबाबू,आदित्य कुमार धनराज,वैधनाथ हाड़ी, राम जतन भुइयां इत्यादि मौजूद हुए ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
