
(रोहित रंजन ‘कुणाल’)

हजारीबाग : हजारीबाग की फिजाओं में इन दिनों नगर निगम चुनाव की बयार बहने लगी है हालांकि अभी तक चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन संभावित चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी अभी से ही अपने पक्ष में लोगों को करने के लिए जुट गए हैं, कुल 36 वार्डों में विभाजित हजारीबाग का नगर निगम क्षेत्र में चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवार अपने अपने बिसात बिछाना प्रारंभ कर दिये हैं. इस बार का चुनाव गैर दलीय होगा यानि महापौर के रेस मे जो होंगे वो किसी पार्टी विशेष के नहीं होंगे उन्हें पार्टी का सिम्बल नहीं मिलेगा लेकिन फिर भी महापौर के जो संभावित प्रत्याशी हैं और वो जिस पार्टी से संबंध रखते हैं उसका अपने नाम पर एकमत करने के प्रयास मे हैं.अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यहाँ महापौर का सीट आदिवासी महिला के लिए रिजर्व रहेगा या नहीं इसलिए कुछ लोग वेट एंड वॉच कि स्थिति मे है तो वहीं आदिवासी महिला के लिए महापौर के सीट को रिजर्व रहने कि संभावना को देखते हुए क्षेत्र कि आदिवासी महिला नेत्रियों ने हाथ पैर मारना प्रारंभ कर दिया है, अभी से ही वे सब अपने अपने दलों के बड़े नेताओं के गणेश परिक्रमा करने मे जुट गई हैं ताकि इस गैर दलीय चुनाव मे भले ही उसे पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ने के लिए ना मिले लेकिन पार्टी का समर्थन मिले ताकि चुनाव जीतने मे आसानी हो. वहीं महापौर के संभावित प्रत्याशी क्षेत्र के अपने नये पुराने समर्थको और सहयोगियों से भी संपर्क करने लगे है. इधर नगर निगम क्षेत्र मे पड़ने वाले 36 वार्डों मे भी वार्ड पार्षद के संभावित उम्मीदवार लोगों से संपर्क करना प्रारंभ कर दिए हैं सुबह शाम मोहल्ले के चौक चौराहों पर लोगों से मिलकर अपना समर्थन करने की बातें बोल रहे हैं जैसे-जैसे हजारीबाग में ठंड बढ़ रही है वैसे वैसे नगर निगम क्षेत्र में चुनाव को लेकर सरगर्मी भी बढ़ते जा रही है पूरा नगर निगम क्षेत्र मे धीरे-धीरे चुनाव का माहौल बनना शुरू हो गया है हालांकि अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है बावजूद इसके प्रशासन की चुनाव को लेकर तैयारियों को देखते हुए यह संभावना जताया जा रहा है कि जल्द ही नगर निकाय का चुनाव कि तारीखों का एलान कर दिया जाएगा ऐसे मे संभावित प्रत्याशी अब अपनी – अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. चौक चौराहों पर चुनाव को लेकर चर्चा परिचर्चा प्रारंभ हो गया है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
