• Thu. Nov 12th, 2026

बस्ताकोला गौशाला का 106वां वार्षिक अधिवेशन एवं दो दिवसीय गोपाष्टमी मेला 17 नवंबर से, विराट कवि सम्मेलन और बीसीसीएल मुद्दे पर भी हुई चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Nov 12, 2026
crescent ad

 

धनबाद: श्री झरिया धनबाद गौशाला (बस्ताकोला) के तत्वावधान में आगामी 17 एवं 18 नवंबर 2026 को बस्ताकोला स्थित गौशाला प्रांगण में 106वें वार्षिक अधिवेशन एवं दो दिवसीय गोपाष्टमी मेला (संवत् 2083) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर गौशाला प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गौशाला के सचिव द्वारिका प्रसाद गोयनका, उपाध्यक्ष रमेश रिटोलिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि 106 वर्ष पूर्व पूर्वजों द्वारा स्थापित इस गौशाला का संचालन समाज और व्यापार जगत के सहयोग से निरंतर हो रहा है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

17 एवं 18 नवंबर के मुख्य कार्यक्रम…

 

पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे गौशाला प्रांगण से गोमाता की शोभा यात्रा का प्रस्थान होगा और इसी समय गौशाला विभाग में मेलाध्यक्ष अशोक सांवरिया द्वारा विधिवत गो पूजन, हवन एवं आरती की जाएगी। प्रातः 9:00 बजे से तुला दान होगा तथा प्रातः 10:00 बजे श्री श्याम मंदिर प्रांगण (झरिया) एवं श्री दुर्गा मंदिर (पुराना बाजार, धनबाद) में शोभा यात्रा का आगमन एवं गो पूजन संपन्न होगा। संध्या 5:00 बजे बैंड-बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत, गो ध्वजारोहण और मूर्ति मंडप परिक्रमा होगी। संध्या 5:10 बजे गो माता की महाआरती के पश्चात संध्या 5:15 बजे से 106वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ होगा। रात्रि 9:00 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता झरिया के संदीप झुनझुनवाला करेंगे। इस कवि सम्मेलन में अखिल भारतीय स्तर के चर्चित कवि जबलपुर से सुदीप भोला, आगरा से प्रताप फौजदार, दिल्ली से डॉ. प्रवीण शुक्ल, उन्नाव से स्वयं श्रीवास्तव, सीहोर से सुश्री मणिका दुबे और गोरखपुर से नीर गोरखपुरी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, दूसरे दिन बुधवार, 18 नवंबर 2026 को गौशाला प्रांगण में मूर्ति प्रदर्शनी, चलचित्र, झूले, मनोरंजक खेल-तमाशे आदि का आयोजन होगा, जिसमें धनबाद, झरिया, पाथरडीह, सिंदरी, चासनाला, चिरकुंडा, बराकर, रानीगंज सहित पूरे जिले से श्रद्धालु शामिल होंगे।

 

समारोह के प्रमुख अतिथि…

 

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के महापौर संजीव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं बिहार-झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) उपस्थित रहेंगे।

बीसीसीएल के साथ चल रहे

 

विवाद पर दी चेतावनी…

 

प्रेस वार्ता के दौरान गौशाला के उपाध्यक्ष रमेश रिटोलिया और अन्य सदस्यों ने गोशाला की संपत्ति को लेकर बीसीसीएल के साथ चल रहे विवाद पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह गौशाला 105-106 वर्षों पुरानी है और इसकी संपत्ति पूरे समाज की है। सदस्यों ने समाज के लोगों से इस मामले में आगे आने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा गौशाला के हितों की सुनवाई नहीं की गई, तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर धनबाद मुख्य मार्ग जाम करने को बाध्य होंगे।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुरलीधर पोद्दार, सचिव द्वारिका प्रसाद गोयनका, उपाध्यक्ष रमेश रिटोलिया, रामप्रसाद कटेसरिया, हरिराम गुप्ता, कैलाश प्रसाद चौधरी, जगदीश तुलस्यान, शिवकुमार खेमका, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनील खेमका समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *