
बोकारो थर्मल-
बेरमो और गिरिडीह क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के नेतृत्व में विस्थापितों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित निदेशक भवन में डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नया बस्ती समेत विभिन्न विस्थापित एवं पुनर्वासित क्षेत्रों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा.

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीवीसी प्लांट में विस्थापित परिवारों को नियमानुसार रोजगार देने, पुनर्वासित रैयतों की जमीन का म्यूटेशन कराकर उन्हें मालिकाना हक दिलाने तथा बोकारो थर्मल में नए पावर प्लांट का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग उठाई. इसके अलावा विस्थापित परिवारों का पीएपी कार्ड बनाने और नया बस्ती सहित अन्य विस्थापित क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विस्थापित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आज भी कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, डीवीसी पेंशनधारियों के क्वार्टर रेंट में कटौती करने तथा एएमसी-एआरसी मजदूरों को किराए पर क्वार्टर आवंटित करने की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई. इसके साथ ही ऐश पौंड कांटा पर वाहनों की अवैध ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने का मुद्दा उठाया गया.
इस पर प्रतिनिधिमंडल ने डीवीसी चेयरमैन से सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक पहल करने की अपील की. मौके पर जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, दिलीप यादव, भोला तूरी, रीता देवी, बालेश्वर यादव, करीम अंसारी, सुरेंद्र घासी, रवि तूरी, मंजूर आलम, मुखिया विश्वनाथ महतो, महबूब आलम और अकबर हुसैन समेत कई लोग उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
