• Fri. Jan 2nd, 2026

बलियापुर में समाजसेवी राकेश ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई

ByAdmin Office

Nov 19, 2022

 

बलियापुर : बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति ने शनिवार को समाजसेवी राकेश कुमार ग्रोवर की तीसरी पुण्यतिथि मनाया।   समाजसेवी स्व ग्रोवर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें एक सच्चे समाजसेवी बताया कहा कि शिक्षा के क्षेत्र हो या फिर खेल व सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक कार्यों में वे हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लिया करते थे। क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने पर वे इसके निदान के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे। उनके विचारों पर चलने की जरूरत बताया। सभा की अध्यक्षता ओमियो कांत सरकार ने की। मौके पर कॉलेज विकास समिति के सचिव गणेश महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी,जिप सदस्य संजय कुमार महतो, नलिन महतो, पंसस नमिता देवी उनके परिवार के मनमोहन ग्रोवर, चंद्रमोहन ग्रोवर, घनश्याम ग्रोवर, हाजी असफ अली खान, हाजी अजीज अहमद खान, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीसी मंडल, इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुरेश प्रसाद महतो,  विमल कुमार अग्रवाल, नलिन महतो, गुरु शरण सिंह, बेंगू ठाकुर, प्रो एमडी सिंह, शकील अंसारी, शांतो महतो, विजय रजक, रफीक अंसारी, स्वपन कुमार महतो, हरि मंडल, काशी मंडल, संतोष रवानी, देवाशीष पांडे, दिलीप महतो  आदि थे। सभा का संचालन प्रो वरुण सरकार किया। ग्रोवर परिवार द्वारा सरिसाकुंडी, घोंघाबाद, बाघमारा बेदिया टोला में गरीबों के बीच खाने का पैकेट व बच्चों के लिए बिस्कुट कलम कॉपी का वितरण किया। मौके पर घनश्याम ग्रोवर, रामदेव पांडे, आनंद महतो, वकील बेदिया, मनोज सिन्हा, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *