• Thu. Apr 2nd, 2026

बलियापुर में अवैध नकली शराब मिनी फैक्ट्री का हुवा खुलासा जब उत्पाद विभाग ने मारा छापा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2023

 

 

बलियापुर थाना क्षेत्र के गुलूडीह बस्ती में चल रहे अबैध नकली शराब के मिनी फैक्ट्री पर उत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। उप्तात विभाग को गुप्त सुचना मिली थी जिसके बाद देर रात छापेमारी कर लाखो रुपये के नकली शराब को एक विरान मकान से जप्त किया गया है। जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर बलियापुर थाना क्षेत्र के गुलूडीह बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब जप्त किया गया है। जिसे अबैध कारोबारियों द्वारा बिहार राज्य के विभिन्न जिले के क्षेत्रों में भेजने की तैयारी थी ,हालांकी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ,मिनी फैक्ट्री संचालन में किसकी संलिप्तता है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। भारी मात्रा में मैक डॉवेल नंबर वन के ढक्कन भी बरामद हुए है इससे यह साबित होता है कि अवैध शराब दुकानों में खपाया जाता है हालांकि उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी दुकानों की जांच की जा रही है ताकि दुर्गा पूजा में लोगों को नकली शराब न मिल सके। बताते चलें की स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के होटल, अवैध बार में शराब परोसा जा रहा हैं जिस पर पुलिस लगाम लगाने में असफल दिख रही हैं ।

crescent ad

बाइट जितेन्द्र कुमार (अवर निरीक्षक)


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *