बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पंचायत के कई छात्र-छात्राओं को ऑन द स्पॉट जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र मिला। प्रमाण पत्र की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। लाभुकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे बहुत दिनों से जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लिए बनवाने के लिए परेशान थे। जब उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार रथ से पता चला कि उनके पंचायत में शिविर लगी है तो आज सुबह शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन समर्पित किया। लगभग 1 घंटे में कागजात की जांच कर उनका जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत हो गया। उन्होंने कहा कि जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के सहारे मिलने वाले विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं के लाभ वह प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने दोबारा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation जेल में मर्डर के बाद जागी पुलिस, DC और SP की औचक रेड गैंगस्टर अमन सिंह मर्डर केस में मिली सफलता..जांच टीम ने दो पिस्टल किया बरामद, 4 प्राथमिकी दर्ज, जेलर सहित 5 कक्षपालों को किया गया निलंबित