• Fri. Mar 27th, 2026

बलियापुर के हाई स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जनसभा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2023

 

बलियापुरः प्रदेश में लूट खसोट भ्रष्टाचार अपराधियों का मनोबल बड़ा है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बलियापुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित संकल्प सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।

अपराधी अपराध कर रहे हैं। पुलिस को वसूली में लगा दिया है। हेमंत सोरेन की सरकार दलालों व भ्रष्टाचार्यों की है। झारखंड में विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है। अभी तक विकास की किरणें नजर नहीं आ रही है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। शिक्षा की हालात खराब है। डॉक्टर के अभाव में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है।

हेमंत सोरेन सिर्फ घोषणा करती है। काम नहीं करती है। मोदी सरकार द्वारा विकास के नाम पर भेजी गई राशि का भी कमीशन खाते हैं। उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में बेहतर सरकार चल रही है। महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया गया है।

साथ ही साथ शौचालय रसोई गैस पीएम आवास समेत और योजनाओं की उपलब्धि गिनाई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी व संचालन नेताई रजवार ने किया। मौके पर सांसद पीएम सिंह, निरसा विधायक अर्पणा सेन गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, नंदलाल अग्रवाल, नीताई रजवार, दिनेश सिंह, अमर मंडल, रतिरंजन गिरी, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मन्टू रवानी, ओमप्रकाश बजाज, शेलेश सिंह, संतलाल प्रमाणिक, अल्पना मुखर्जी, मनबोध रवानी, महेश महतो, बिरेन्द्र गिरी, बलदेव महतो, टेकलाल महतो, गोरांग मंडल, इंदू मोहन सिंह, अनुप साव, प्रकाश बाउरी, जया कुमार, जहीर खान, राजेश चौधरी, अरविंद पाठक, अजय गिरी, सुजीत चौधरी, सुबोध सिंह, सागर हुसैन, राजकिशोर महतो, अनिमा सिंह, अल्पना मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, सपन बनर्जी, हरेकृष्ण रवानी, खगेन चौधरी, मथुरनाथ मंडल, मुक्तेश्वर महतो, बिरिंची सिंह, राजेश मरांडी, उत्तम चौबे, दीपक गोप, खगेन पांडेय, विनय मुखर्जी, राकेश चौबे आदि मौजूद थे।

सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, बलदेव महतो के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में गाजेबाजे के साथ जुलूस निकालकर सभा स्थल पहुंचे। सभा स्थल में नटवा नाच, झूमर की झलक देखी गई। बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड के पूरोधा विनोद बिहारी महतो के समाधि पर माल्यार्पण किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *