
14 करोड़ 95 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से किया जाएगा निर्माण, जलापूर्ति योजना से बुझेगी हजारों की प्यास

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखण्ड के पंचमाधव पंचायत अंतर्गत कारीमाटी गांव में मंगलवार को कारीमाटी में सन्निकट ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास निवेदन समिति के सभापति सह बरही विधायक उमाशंकर अकेला, प्रमुख मनोज रजक, सांसद प्रतिनिधि अनूप भाई वर्मा, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, जिला परिषद सदस्या मंजू देवी, मुखिया नीलम देवी, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, प्रतिनिधि सुनील साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस योजना का प्राक्कलन 14 करोड़ 95 लाख 22 हजार रुपये है। विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण करते हुए इसका विधिवत शिलान्यास किया। जलापूर्ति योजना का निर्माण पीएचईडी विभाग से कराया जा रहा है। जिसके बाद आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल परिसर में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता बासुदेव यादव व संचालन संटू कुमार राणा व उमेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि यह योजना इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना को स्वीकृति पूर्व में ही मिल गई थी, लेकिन तकनीकी कारणवश इसका टेंडर नहीं हो पाया था। इस कारण यह योजना लटकी रह गई थी, पुन: उनके प्रयास के बाद योजना को स्वीकृति झारखंड सरकार ने दी। इस सन्निकट ग्रामीण जलापूर्ति योजना से पंचमाधव पंचायत के कारीमाटी, धुडगड़गी, पडरिमा, माधोपुर, बसरिया, कोलंगा, जरहिया, दुलमहा पंचायत के सिंहपुर, केंदुआ, तेलोडिह, मलकोको पंचायत के बुंडू गांव को इसका लाभ मिलेगा। गांव के लोगों के बीच पिछले कई वर्षों से पेयजल को लेकर समस्या बनी हुई थी, इस योजना से पेयजल से सम्बंधित लोगों को निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी प्राक्कलन के अनुसार योजना का काम करें, काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह इस क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। कहा कि 2024 के चुनाव से पहले योजना का उद्घाटन भी कर दिया जाएगा। कहा कि बरही पेयजलापूर्ति योजना पुनः इसकी निविदा निकाली गई है। दिसम्बर में पुनः इसका शिलान्यास किया जाएगा और 2024 के पहले इसका शुभारंभ भी हो जाएगा। सांसद प्रतिनिधि अनुप भाई वर्मा ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना से घर-घर नल योजना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण जलापूर्ति आपूर्ति चालू होने के बाद हज़ारों लोगों के घर को नल का कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा। जिससे हज़ारों लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, सामाजिक कार्यकर्ता बासुदेव यादव, पीएचईडी जेई विमल कुमार, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, प्रखण्ड प्रतिनिधि सुनील साहू, होरिल गोप, रघुनन्दन गोप, परमेश्वर यादव, पंचमाधव की मुखिया नीलम देवी, दुलमहा मुखिया नारायण यादव, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, संजय यादव, युवा नेता मनोहर यादव, पंसस कामेश्वर रविदास, बीरेंद्र यादव, नागेश्वर रजक, राजू राणा, रवि कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, जयनारायण महतो, बिनोद कुमार, कमलेश कुमार, संटू कुमार यादव, ऋषि कुमार, रविन्द्र यादव, प्रीति कुमारी, भूषण कुमार, सिकंदर कुमार, कुलदीप कुमार, शशी जयसवाल, उमेश प्रसाद यादव, रिया कुमारी, देवचंद यादव, राजू यादव, हारून मियां, रिंकी देवी, छोटन गिरी, कैलाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
