• Sat. Mar 14th, 2026

बरही में एआईएमआईएम पार्टी का हुआ विस्तार, नसीम अंसारी बनाए गए अध्यक्ष

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2023

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

एआईएमआईएम पार्टी की बैठक अब्दुल कलाम पार्क में किया गया। बैठक में मुख्यरूप से एआईएमआईएम पार्टी के बरही विधानसभा प्रभारी सूरज दास उपस्थित हुए। बारी-बारी से सभी ने अपना परिचय कर नववर्ष की बधाई दिए और फिर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय नेता बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के विचारों, कार्यों एवं संदेशों पर चर्चा करके उनके विचारों को जन-जन तक ले जाने के लिए संकल्पित हुए। सभी उपस्थित लोगों ने एक आवाज में कहा कि हम पार्टी के साथ हैं, सदर साहब साथ हैं उनके कारवां को हमसभी आगे बढ़ाएंगे। बैठक में पार्टी की मजबूती और पंचायत स्तर पर कमेटी बनाने को लेकर चर्चा की गई।
सभी के सहमति पर एआईएमआईएम पार्टी का बरही प्रखण्ड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष नसीम अंसारी उर्फ चांद, उपाध्यक्ष उमेश कुमार यादव, सचिव गुलाम कादिर, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजहरुद्दीन, महासचिव सेराज अंसारी, मेहताब आलम, रिज़वान अंसारी, कोषाध्यक्ष जुनैद अंसारी,
उपकोषाध्यक्ष रफीक अंसारी,
महिला अध्यक्ष असरून खातून चुने गए। प्रखण्ड कमेटी के सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं बधाई देते हुए विधानसभा प्रभारी सूरज दास ने कहा कि गरीब, मजलूमों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार, दुखित, शोषित, पीड़ित लोगों के साथ खड़े हैं और खड़े होकर लड़ते रहेंगे और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के विचारों को हर घर तक लेकर जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *