
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
बरही प्रखंड के भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने भारतीय संविधान दिवस अब्दुल कलाम पार्क बरही में मनाया। भीम आर्मी के सदस्यो ने खड़ा होकर भारतीय संविधान का प्रस्तावना पढ़कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। इस कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार और अध्यक्षता बरही प्रखंड के अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। भारत का संविधान का मुख्य विशेषता यह है कि यह समता समानता और बंधुत्व पर आधारित एक धर्मनिरपेक्ष संविधान हैं। संविधान ही एक ऐसा किताब है जो इंसान सहित सभी जीव जंतु, पशुपक्षी पेड़ पौधे, नदी, नाला, कंकड़ पत्थर को सुरक्षा की जिम्मेदारी देता है। प्रखंड सचिव बाबूलाल हांसदा ने कहा कि भारत का संविधान को हर घर तक पहुंचा है। ये काम केवल भीम आर्मी ही कर सकता है और हर नागरिक को अपने हक अधिकार के बारे मे बताना है। प्रखंड उपाध्यक्ष हीरालाल हांसदा ने कहा कि भारत का संविधान नारियों के लिए मुक्तिदाता है। संविधान नही होता तो नारी आज अपने घर के अंदर सीमित होती। सुनील कुमार ने कहा कि भारत का संविधान पर हम सभी भारत वाशियों को गर्व करना चाहिए क्योंकि ये सभी को समानता का अधिकार देता है। सुनील आनंद ने कहा कि भारत का संविधान जिस समय नही लागू था उस समय भारत के लोगो के साथ बहुत अन्यथा अत्यचार होता था। नारियों को कोई अधिकार नही मिलता था लेकिन जब से भारत का संविधान लागू हुआ तब से भारत के सभी नारियों को पुरुषों के बराबर अधिकार मिला और जुल्म अत्याचार खत्म हुआ। मौके पर
भीम आर्मी बरही प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव, सचिव बाबूलाल हांसदा, उपाध्यक्ष हीरालाल हांसदा, बरही पूर्वी पंचायत अध्यक्ष अनुज कुमार, सुनील आनंद, विवेक कुमार, सुनील रजक, विकास कुमार, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, मोतीलाल हांसदा, अनील कुमार, नागेंद्र रविदास, शिवम माँझी, सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
