
संवाददाता : बरही

हजारीबाग सांसद जयंत सिंहा का आगमन बरही में कुछ दिनों पहले सूर्य मंदिर छठ घाट में हुआ था। उनके साथ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव भी मौजूद थे। इस दौरान बरही पश्चिमी पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया शमशेर आलम की उपस्थिति में सूर्य मंदिर के परिसर को सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव सांसद के समक्ष रखा था। जिसके बाद हज़ारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने उन्हें कहा था कि वह उनसे आकर हजारीबाग में मुलाकात करें और पत्राचार कर उन्हें बताएं कि सूर्य मंदिर परिसर में किस किस सामग्री और क्या निर्माण कराने की जरूरत है। इस सम्बंध में मुखिया समशेर आलम ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात कर बरही पश्चिमी पंचायत के प्राचीन छठ घाट का सुंदरीकरण, हाई मास्ट लाइट सोलर सिस्टम सहित, बरहीडीह सूर्य मंदिर के बगल में विवाह भवन का निर्माण, बरहीडीह छठ घाट पर सिंचाई हेतु चेक डैम का निर्माण कराने की मांग उन्होंने की। सांसद जयंत सिंहा ने मुखिया समशेर आलम को आश्वस्त किया कि उनकी मांगो को लेकर वह जल्द ही अनुसंशा करते हुए निर्माण कार्य कराने का काम करेंगे ताकि बरही और इसके आस पास के लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
