• Fri. Mar 6th, 2026

बरही पश्चिमी पंसस जीतू ठाकुर ने नदी के जीर्णोद्धार को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

अंतर्कथा: बरही/पंचम पाण्डेय
बरही पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र कुमार दिव्य उर्फ जीतू ठाकुर ने हजारीबाग उपायुक्त को जल संरक्षण के लिए जरूरी नदी के जीर्णोद्धार के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि एनएच 33 चौड़ीकरण करने के क्रम में बरही से करसो के मध्य में बरही नदी पर पुल का नवनिर्माण किया गया था। पुराने पुल का कुछ अवशेष बचा है, जो नदी को अवरूद्ध कर रखा है। हमें इस बात का ज्ञात तब हुआ, जब छठ घाट पर्व के अवसर पर नदी की साफ-सफाई करते वक्त पुल के नीचे के स्थान में हमें पुराने पुल का मलबा प्राप्त हुआ, जिससे नदी को क्षति पहुँच रही है। आगे उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बरही पुल हजारीबाग रोड पुल से डुमरडीह पुल तक नदी का जो जमीन है उसको मापी कर, अतिक्रमण कर चिन्हित कर, सीमांकन कर जमीन में गड्ढा कर सरकारी पत्थर लगाने का कार्य सरकारी खर्च पर करने का कष्ट करें, क्योंकि नदी का एरिया काफी बड़ा है और दिनों दिन नदी छोटी होती जा रही है। बाद में कोई सेटलमेंट कागज दिखाकर नदी पर ही कब्जा कर ले, क्योंकि देखा जाता है कि सर्वे में ऐसी गडबडी होती है। साथ ही बताया कि हजारीबाग रोड बरही पुल से डुमरडीह पुल तक तीन छोटी-छोटी पुलिया जरूरी है, ताकि छठ वर्तियों को नदी के उस पार भी छठ करने की जगह मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से जीतू ठाकुर ने उपायुक्त को अवगत कराया कि बरहीडीह प्राचीन छठ घाट में हजारों की संख्या में छठ वर्तियों की भीड़ जमा होती है, जिसके कारण काफी कठिनाईयों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस निर्माण कम्पनी के द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया गया है, उस कम्पनी को इस बात से अवगत कराते हुए इस समस्या का हल करने को कहा जाये एवं नदी मापी एवं पुल निर्माण का आदेश देने की कृपा की जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *