• Tue. Mar 10th, 2026

बरही के बरदाग गांव स्थित कुआं से मिला छह वर्षीय बच्ची का शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर फेंक देने का आरोप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 25, 2022

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवार पंचायत के बरदाग गांव में बीती देर शाम को एक कुआं से छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची का शव की पहचान परी कुमारी पिता प्रकाश सिंह के रूप में की गई है।

बच्ची की दादी शनिचरी देवी ने अपना फर्दबायन दर्ज कराते हुए बताया है कि करियातपुर से बैंक ऑफ इंडिया से उनकी बहु पैसा निकालकर ला रही थी। जिसके बाद किसी ने उसका पैसा छीन लिया। देर शाम तक वह घर लौटी। घर लौटने के बाद वह शौच के लिए गयी, जहां से बच्ची को कम्बल ओढ़ा हुआ एक व्यक्ति लेकर भागने लगे। काफी हल्ला करने के बाद उनके घर वाले पहुंचे और बच्ची की खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद बच्ची का शव दो सौ मीटर दूर कुँवा से बरामद किया गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ललित कुमार, एसआई आदित्य कुमार, ओमप्रकाश कुमार घटना स्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।

 

घटना की जानकारी मिलते ही धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, प्रकाश साव, उपमुखिया दामोदर प्रसाद, बिनोद प्रसाद, नरेश प्रसाद, महेंद्र, अजित, जागेश्वर, अजय कुमार समेत अन्य लोग पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *