• Tue. Mar 10th, 2026

बरही के अब्दुल कलाम पार्क में कांग्रेसियों ने की बैठक चौपारण में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में शामिल होने का निर्णय

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

बरही (हजारीबाग): बरही में स्थित अब्दुल कलाम पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष यमुना यादव व संचालन युवा नेता कुणाल कतरियार ने किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला महासचिव विनोद यादव उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 26 नवंबर को चौपारण में प्रस्तावित कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा के तैयारी पर चर्चा की गई। मौके पर विनोद यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में व्यक्ति विशेष नहीं संगठन सर्वोपरि है। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आगामी 26 नवंबर को चौपारण में भारत जोड़ो यात्रा के तहत 10 किलोमीटर का पदयात्रा प्रस्तावित है। पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय कई नेता एवं झारखंड प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे। इस पद यात्रा सफल बनाना हम लोगों की जिम्मेवारी है। बैठक में कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष यमुना यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुणाल कतरियार, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनंदन गोप, वासुदेव यादव, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, प्रमोद सिंह, रंजीत निषाद, मास्टर अब्दुल सत्तार अंसारी, मो. जलील अंसारी, राजेंद्र मद्धेशिया, शरीफुल हक, कोलेश्वर चंद्रवंशी, मुकेश गुप्ता, राकेश रजक, मंटू सिंह, सुशील केसरी उर्फ नुनू, युवा कांग्रेसी मोहन प्रजापति, टिंकू केसरी, जीतू मद्धेशिया, इनायत अंसारी, नरेश साहू, गणेश साहू, फ़िरदौस ख़ान, छोटी ठाकुर समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *