
अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज -: बरहरवा शहर में हर निजी और सरकारी विद्यालयों के साथ साथ सभी निजी कोचिंग संस्थान में सरस्वती पूजा को लेकर छात्र और छात्राओं के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने सरस्वती पूजा को मन और भक्ति के साथ पूरे विधि विधान से करके अपने लिए आशीर्वाद मांगा। शहर के किड्स केयर विधालय के डायरेक्टर ने बताया कि हर वर्ष के तरह इस बार भी पूजा में सभी बच्चो और अभिभावक के साथ साथ विधालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग दिया। वहीं मां शारदे क्लासेस के संस्थापक अजय कुमार कुशवाहा ने भी हर्ष व्यक्त किया। शहर के अरविंद पाठशाला,सरस्वती शीशू मंदिर और अंबेडकर विद्यालय झिकाटिया संग दर्जनों जगहो में पूजा अर्चना करके सभी ने विद्या की देवी माता सरस्वती का आशीर्वाद पाया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
