• Thu. Feb 19th, 2026

बरवाडीह के पास बिजली पॉल में टकराने से दुर्घटना बैंक कर्मी घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव l बड़कागांव अंतर्गत बरवाडीह 14 मेल के पास बिजली के खंभे से टकराकर एक्सिस बैंक कर्मी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया इसी क्रम में भाजपा नेता पूनम साहू शिबू मेहता समाजसेवी घनश्याम जयसवाल के द्वारा अपने कर से प्राथमिक उपचार के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया चिकित्सा प्रभारी अविनाश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर हजारीबाग रेफर कर दिया गया बताते चले की पिछले कुछ दिन पूर्व ही बड़कागांव थाना प्रभारी द्वारा हेलमेट चेकिंग अभियान बड़कागांव में चलाया गया था जिसमें बहुत से लोगों को लड्डू और फूल देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया इसके बावजूद भी पढ़े लिखे लोग बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते हैं और दुर्घटना होने पर गंभीर रूप से घायल होते हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर जल्दी बाजी दिखाते हुए बिना हेलमेट ही घर से निकल जाते हैं थाना प्रभारी ने सभी से अपील किए हैं की मनुष्य का जीवन बहुत ही कीमती है इसे लापरवाही से मत खोइये और सीट बेल्ट और हेलमेट जरूर लगाइए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *