
श्री राधा-कृष्ण भगवान की प्रेरणा से महान श्री विजय आनंद दास जी के तत्वाधान में श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी हजारीबाग में माघ महीना के पावन बेला में आयोजित 09 दिवसीय माघ महोत्सव श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का विधिवत्त शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा, मंडप पूजन परायण के साथ हुआ ।

इस कलश यात्रा में विशेषरुप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग सम्मिलित होने और यज्ञ के मुख्य यजमानों संग कलश पूजन के साथ इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ कराया। 11 फरवरी से लेकर 16 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन यज्ञ स्थल बड़ा अखाड़ा परिसर में प्रातः पूजन मूलपाठ एवं संध्या 3:00 बजे से कथा प्रवचन, संध्या भोग सह प्रसाद वितरण के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। श्री राम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, श्रीराम विवाह, श्री रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, भरत मिलाप, भागवत कथा के मूल कथा, हजारीबाग विभूतियों का सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारा के आयोजन के साथ गौ कथा एवं गौदान का भी आयोजन इस पुनीत धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से होगा ।

मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने ऐसे धार्मिक आयोजन के लिए महंत विजय आनंद दास सहित तमाम जजमानों का भर जाते एवं हजारीबाग वासियों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
