
बड़कागांव । इस्लामी त्यौहार ईद- उल-अजहा(बकरीद) को शांतिपूर्ण मनाने का लेकर बड़कागांव अंचल अधिकारी बालेश्वर राम की अध्यक्षता में बैठक की गई । जिसमें मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि सभी लोग भाईचारगी के साथ त्यौहार मनावें। मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का त्यौहार है इसे सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाये। मध्य पंचायत का मुखिया ने कहा कि किसी भी तरह का आज तक सांप्रदायिकता की लड़ाई नहीं हुई है और ना होगा।थाना प्रभारी ने कहा कि इस क्षेत्र में हिंदू -मुसलिम का हवा बनाकर लड़ाई करवाते हैं बाहरी लोग,त्यौहार में गड़बड़ी करनेवाले लोगों पर कड़ी कारवाई कि जायेगी। शोशल मिडिया में किसी तरह का अपवाह पर ध्यान ना दे, आगे उन्होंने कहा कि थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में 10 -20 लोग नहीं आते परंतु क्षेत्र में लड़ाई होने पर 100/ 200 लोग जमा हो जाते हैं, लड़ाई लोगों के बीच में होता इसको कुछ लोग संप्रदायिक बना देते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से विश्व सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, कांग्रेसी नेता रामसेवक सोनी, सांढ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, शर्मा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद आसीन, गोंडल पुर पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, शमशेर अंसारी, विशेश्वर राम, किशन राणा, महुदी सदर मोहम्मद फारूक, रूढ़ि सदर रमजान अली, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
