
बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट
बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद,राजनीतिज्ञ एवं झारखंड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता लखिंद्र ठाकुर एवं संचालन बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश कुमार ठाकुर ने किया।


मौके पर अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, पूर्व प्रमुख टूकेश्वर प्रसाद एवं समाजसेवी उमेश दांगी थे। जयंती समारोह में लखिंद्र ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज में दबे – कुचले, पिछड़े एवं दलितों के उद्धार के लिए उनके किए गए कार्यों के बारे में बताएं।

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ बिताए गए समय की चर्चा करते हुए कहा कि वे अपना सारा जीवन समाज के उत्थान के लिए सोचते एवं करते रहे। वे मुख्यमंत्री होते हुए भी अपना सारा जीवन एक आम इंसान की तरह सुख वैभव को त्याग कर व्यतीत की।

उन्होंने बिहार में पिछड़ों के लिए 27% आरक्षण एवं दसवीं क्लास तक निशुल्क शिक्षा देने का काम किया ताकि गरीब का बच्चा भी बिना किसी बाधा का शिक्षा ग्रहण कर सके। वे 1952 के विधानसभा चुनाव के बाद अपने अंतिम सांस तक विधानसभा के सदस्य रहें।


मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, पूर्व प्रमुख टूकेश्वर प्रसाद, समाजसेवी उमेश दांगी, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, लखिंद्र ठाकुर, मेवा लाल नाग, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, समाज अध्यक्ष सुभाष ठाकुर,



संतोष ठाकुर, रोशन ठाकुर, राजेश यादव, रामचरित्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, बद्री ठाकुर, पंकज ठाकुर के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
