• Sat. Jun 27th, 2026

बंदगाँव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो अफीम के साथ 7 लाख रुपये नकद और वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

बंदगाँव/चक्रधरपुर, 27 जून 2026: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगाँव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 किलोग्राम अफीम (लसा), 7 लाख रुपये नकद तथा एक मारुति नेक्सा कार (JH01GJ-6180) जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसका एक सहयोगी फरार हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंदगाँव थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम डूडुर से विन्दा की ओर एक मारुति नेक्सा वाहन में अवैध रूप से अफीम की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन कर कुलड़ा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।

 

वाहन जांच के दौरान संदिग्ध नंबर की कार डूडुर की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कुछ दूरी पहले ही गाड़ी रोक दी और भागने का प्रयास किया। छापामारी दल ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गया।

 

गिरफ्तार चालक की पहचान राहुल कुमार साव (21 वर्ष), पिता- बालेश्वर साव, निवासी खिरगाँव, थाना सदर, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने फरार आरोपी की पहचान गोवर्धन साव, निवासी बांदु, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में बताई।

 

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने लगभग 6 किलोग्राम अफीम (लसा) तथा 7 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मारुति नेक्सा कार को भी जब्त कर लिया गया।

 

इस संबंध में बंदगाँव थाना कांड संख्या 08/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(C), 18(C), 25, 27A, 29 एवं बीएनएस 2023 की धारा 61/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार साव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

इस सफल कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर, थाना प्रभारी मिथुन कुमार सहित बंदगाँव थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *