
तमलुक लोकसभा क्षेत्र के महिषादल में कथित तौर पर एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। शनिवार को पश्चिम बंगाल के 8 लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या धारदार हथियार से की गई है। दूसरी ओर एक अन्य घटना में TMC कार्यकर्ता के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोइबुल शुक्रवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। जब वह रजनीगंज बाजार इलाके से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने उससे झगड़ा कर लिया।

पहले तो अपराधियों ने उसे खूब पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब मोइबुल अधमरा हो गया तभी अपराधियों ने उसे सड़क किनारे अधमरा छोड़ दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
TMC ने BJP पर लगाया आरोप
TMC ने हिंसा की दोनों घटनाओं में BJP पर आरोप लगाया है। हालांकि BJP इन आरोप से इनकार किया है।
BJP का कहना है कि हिंसा की यह घटना TMC के अंदरूनी कलह की वजह से हुई है।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
