• Fri. Jul 10th, 2026

फेस-2 की जमीन पर विस्थापितों ने की जुताई, रहर व मूंग की बुआई कर जताया विरोध

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

सीसीएल की फेस-2 कॉलोनी स्थित बरवाबेड़ा पुनर्वास स्थल को लेकर विस्थापितों ने फिर विरोध प्रदर्शन किया।

 

विस्थापितों को नौकरी, उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग पूरी ना होने से नाराज विस्थापितों ने गुरुवार को संबंधित भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहर और मूंग की बुआई कर विरोध दर्ज कराया।

 

विस्थापितों का कहना है कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा वर्षों पहले बरवाबेड़ा गांव के पुनर्वास के लिए इस भूमि का चयन किया गया था, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका आरोप है कि दस्तावेजों की जांच के नाम पर उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगवाए गए, जबकि समस्या का समाधान नहीं निकला।

 

विस्थापितों ने कहा कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को रोजगार और पुनर्वास की स्पष्ट गारंटी नहीं मिलती, तब तक वे उक्त भूमि पर खेती कर अपना विरोध जारी रखेंगे।

 

इस आंदोलन में डॉ. दसरथ महतो, जानकी महतो, मंजूर आलम, जितेंद्र यादव, मो. इकराम, मो. जैनल कुरैशी, फालजीत महतो, मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में विस्थापित शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *