• Sat. Mar 7th, 2026

फुसरो मे मंत्री ओपी लाला की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

इस अवसर पर विधायक जयमंगल सिंह ने कहा ,सभी मजदूर एक होकर आए तभी देश और लोकतंत्र बचेगा

बेरमो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के ढोरी स्थित प्रधान कार्यालय मे मंगलवार को पूर्व मंत्री ओपी लाल की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विघायक कुमार जयमंगल सिंह, श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।

सभी ने ओपी लाल के चित्र पर मालार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि ओपी लाल बड़ी शख्सियत का नाम है। वे सबको बांधकर रखते थे,उन्हें आज हमलोग याद कर रहे हैं। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। कहा कि देश को बिकने से बचाना है तो कोल कर्मी,सहित देश सभी मजदुर वर्ग को एक होकर आगे आना होगा,तभी देश भी बचेगा और लोकतंत्र भी। कहा कि ओपी लाल निर्वाचित जनप्रतिनिधि तो थे ही, साथ ही साथ वो मजदूर आंदोलन के पूरोद्धा के रूप में सदैव याद किये जाएंगे।

उनका जाना हमारे लिये व्यक्तिगत क्षति है। कहा कि 1985, 1990, 1995 से तीन बार लगातार उनका निर्वाचित होना, उनकी लोकप्रियता का द्योतक था। एक राजनेता होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पांच दशक तक वो लगातार सक्रिय भूमिका में काम किया। ऐसे लोगों के जीवनी से हमें सीखने का अवसर मिलता है। विशेषतः कोलयांचल क्षेत्र में इंटक, आरसीएमयू जैसे मजदूर संगठनों के पदाधिकारी के रूप में वो लगातार मजदूर हितों की आवाज बुलंद करते रहे थे।

उन्होंने कहा कि ओपी लाल का जीवन सदैव प्रेरणा श्रोत के रूप में उनका मार्गदर्शन करते रहेगा। उनका संघर्ष सदैव हमारे दिलों में बसा रहेगा। वे हमारे अभिभावक थे उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके अधूरे कामों को पूरा करूंगा। आज हम विधायक बने तो कहीं ना कहीं ओपी लाला का भी देन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे ने किया। श्रद्धांजलि देने वाले में पेटरवार प्रमुख शारदा देवी, आरसीएमयू श्यामल कुमार सरकार, हरेंद्र सिंह, अजय सिंह ,सुबोध सिंह पवार, शिवनंदन चौहान,उत्तम सिंह, गणेश मल्लाह , साधु बाउरी ,जयराम सिंह प्रदीप सिंह, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, मुरारी सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, निमाई चंद्र मंडल, राजू प्रसाद, श्रीकांत मिश्रा, अजंता सामद,रेहाना राज, ललन रवानी, आबिद हुसैन, दिलीप सिंह, राजू दिगार, रामचरण तुरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *