

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी करने की फैसला ले लिया है। ये दोनों आगामी 13 मई यानी शनिवार को सगाई करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों समेत करीब 150 मेहमान शामिल होंगे।
इन मेहमानों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी कैबिनेट, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित चड्ढा के अन्य करीबियों के अलावा फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित परिणीति चोपड़ा के अन्य करीबियों में शामिल फिल्मी जगत के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सेंट्रल दिल्ली के होटल में होगी सगाई

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राघव पिछले कुछ दिनों से मुंबई में थे और मंगलवार को वे दिल्ली आ गए।अब सगाई तक परिणीति यहीं रहेंगी। सगाई मध्य दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल में होने जा रही है। चड्ढा और चोपड़ा की शादी की अफवाहें मार्च में मुंबई में एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुई थीं।
चड्ढा के पार्टी सहयोगी संजीव अरोड़ा ने बाद में उन्हें ट्विटर पर बधाई दी थी, जिससे अटकलों को और बल मिला था। चड्ढा ने अपनी सगाई और शादी की योजना की पुष्टि नहीं की है।
पिछले महीने शुरू हुईं अफवाहें
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें परिणीति को आल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता काली पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल देखे गए। राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया।
दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्त्रां जाने तक परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। कुछ दिन पहले दोनों मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में साथ देखे गए थे।
चमकीला फिल्म नजर आएंगी परिणीति
हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को अस्वीकार या स्वीकार नहीं किया। परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ”चमकीला” में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। कहा जाता है कि यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।
बताया जा रहा है कि दोनों का परिवार पिछले कई दिनों से एक-दूसरे के टच में हैं। हालांकि वे अपने-अपने काम में व्यस्त थे, इसलिए तारीख के अनाउंसमेंट में समय लग रहा था। अब ये बात लगभग कन्फर्म हो गई है कि 13 मई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों सगाई कर लेंगे।
कौन हैं राघव चड्ढा
राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था।
चड्ढा ने अपनी स्कूली शिक्षा बाराखंभा रोड स्थित माडर्न स्कूल से की है। 2012 में गठन के साथ ही आप के साथ हैं। पिछला 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिणी दिल्ली सीट से लड़ा और आप से दिल्ली के सातों सीटों के प्रत्याशियों से उनका बेहतर प्रदर्शन रहा। चुनाव नहीं जीत पाए, 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव राजेंद्र नगर सीट से लड़ा और विजयी हुए। 2022 में पंजाब में सरकार बनने पर वहां से राज्यसभा सदस्य बने और दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक के पद से त्यागपत्र दे दिया।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com