• Sun. Mar 8th, 2026

फाउंडेशन विद फन प्ले स्कूल में तेरहवा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि अरविन्द यादव
फाउंडेशन विद फन, ए प्ले स्कूल का तेरहवा वार्षिक उत्सव बॉमपास टाउन स्थित राज कुमारी विला में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम देवघर दीपांकर चौधरी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई फिर बच्चों द्वारा गणेश वंदना की अनुपम प्रस्तुति की गई इसके बाद कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया स्वागत भाषण स्कूल की निर्देशिका अर्पणा सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया। अर्पणा सिन्हा ने बताया की किस तरह कोविड के बाद इस प्ले स्कूल ने पुनः शुरुआत किया। साथ ही उन्होंने इस प्ले स्कूल की शिक्षण पद्धति पर भी प्रकाश डाला।विगत वर्ष इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त किए हुए पहले बैच के कुछ बच्चे,10th की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की उन्हे सम्मानित क्या गया।इसके बाद स्वागत नृत्य और कुछ पुराने और नए गानों के सम्मिश्रण वाला मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।फिर बारी आई कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र छात्राओं का अपने ग्रैंड पेरेंट्स के साथ रैंप वॉक।जिसका सभी ने लुत्फ उठाया।फिर मम्मी और बच्चे का एक सम्मिलित नृत्य प्रस्तुत किया गया जो की बेहद रुचिकर प्रस्तुति हुई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *