• Wed. Mar 25th, 2026

प० बंगाल कुल्टी,हृदय रोग से पीड़ित किशोर को पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी ने की आर्थिक मदद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2024

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी ने मानवीय पहल करते हुए शनिवार को हृदय रोग से पीड़ित एक किशोर को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणश्वेरी निवासी तरुण कर्मकार के 16 वर्षीय पुत्र दीपक कर्मकार हृदय रोग से पीड़ित है। तरुण कर्मकार दिहाड़ी मजदूर है। आर्थिक अभाव के कारण वह अपने पुत्र का इलाज सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बर्दवान एकता वेलफेयर सोसाइटी के सचिव राहुल कुमार नोनिया से अपनी समस्या को बताई। इसके बाद समिति के द्वारा दीपक कर्मकार को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर समिति के सचिव राहुल कुमार नोनिया ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहे। हमारी संस्था जहां तक संभव हो सकेगा, उतना उनकी समस्या को समाधान करने का प्रयास करेंगी। हम लोगों ने आज दीपक कर्मकार के इलाज के लिए उनके पिता तरुण कर्मकार को बुलाकर आर्थिक सहायता प्रदान की। भगवान से हमारी कामना है कि दीपक कर्मकार यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें। इस मौके पर समिति के सदस्य सुजीत कुमार सिंह, राहुल इंटरप्राइजेज के बिजनेस हेड आनंदकांत, लालू नोनिया आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *