• Tue. Mar 3rd, 2026

प० बंगाल कुल्टी बराकर,ड्रग्स माफियाओं और अबैध शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर भाजपा ने बराकर फाड़ी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 18, 2024

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी ,शहर में चल रहे अवैध शराब के अड्डे, गांजा, भांग और ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा ने बराकर फाड़ी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

बराकर स्थित भाजपा मंडल एक के जीएस राजू यादव ने कहां कि बराकर के बेगुनिया बाजार, बसस्टेंड, नीमाकनाली रोड, डिसरगढ़ रोड, अस्पताल रोड, बेगुनिया कोलियरी मोड़, मनबड़िया, बलतोड़िया, दामागोड़िया, रामनगर, गायत्री नगर, माया नगर,बेगुनिया चेकपोस्ट इलाका समेत विभिन्न स्थानों पर खुले आम अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेची जाती हैं। जहां हमेशा असामाजिक तत्वों का अड्डा लगा रहता हैं। उन्होंने बताया कि ड्रग्स के आदि हो चुके कइ परिवार बर्बाद हो चुके हैं और नशा की लत लग जाने पर तथा पैसे की व्यव्स्था नहीं होने पर अगल बगल के घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और तो और मंदिर का दानपत्र भी चोरी कर ले रहे हैं। राजू यादव ने कहां कि असमाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिसियां कारवाई नहीं होने पर वृहत्तर आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जवाबदेही स्थानीय पुलिस की होगी।

ज्ञापन सौंपा जाने के दौरान कुल्टी मडंल एक के सभापति संजू घोष, सह सभापति प्रेमदेव दास, सोनु चौरसिया, पूर्व पार्षद अजित बाउरी, अजित तांति, सौरभ घोष आदि मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *