• Sat. Mar 7th, 2026

प्लस टू उच्च विद्यालय बरही के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का किया भ्रमण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय बरही के 9वी एवं 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा के हेल्थ केयर ग्रेड के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल हजारीबाग में भ्रमण कराया गया। छात्र छात्राओं ने पूरी जिज्ञासा के साथ विभिन्न विभागों का भ्रमण किया जैसे मेल सर्जिकल, फीमेल सर्जिकल, ऑर्थो मेल, ऑर्थो फीमेल, शिशु वार्ड, एसएन आईसीयू मेल मेडिकल, फीमेल मेडिकल, सेंट्रल इमरजेंसी, ब्लड बैंक, लेबर रूम, सर्जरी डिपार्टमेंट, ऑल ओपीडी पैथोलॉजी। छात्र-छात्राएं पूरी उत्साह के साथ डॉक्टरों एवं मरीजों से रूबरू हुए एवं अपने अनुभव को साझा किए। डॉक्टरों ने भी पूरी गंभीरता के साथ छात्र छात्राओं को बहुत सारी चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी। छात्र छात्राओं को भ्रमण कराने वाले टीम में शामिल विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश सिंह, प्रधानाध्यापक शिव कुमार राम, हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेनर सुमित्रा मैडम, शिक्षक जोगेंद्र सिंह, सुनील द्विवेदी, संजय तिर्की, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ राकेश कुमार शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *