• Sat. Mar 14th, 2026

प्रेमडिहा में सोए अवस्था में चाकू से वार कर एक व्यक्ति को किया घायल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रेमडीहा गांव में एक व्यक्ति को दोपहर को घर में सोए अवस्था में किसी अज्ञात लोगों ने चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रेमडिहा गांव निवासी बबलू खान के पुत्र शेरु खान के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि शेरु खान दोपहर में मैं अपने घर के आगे दुकान में सोया हुआ था। जहां अचानक धारदार हथियार से इरसाद खान के पुत्र टीपू खान के द्वारा सराफत के फैदा उठाते हुए इस पर हमला कर दिया वही टीपू खान के साथ बाहर में दो चार और व्यक्ति था लेकिन तो वहीं हो हंगामा सुन सभी हमलावर घटना स्थल से भाग खड़े हुए। तत्पश्चात घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुझे किसी से कभी भी कोई विवाद नहीं रहा है। ।अब हमला क्यों हुआ है यह तो पुलिस जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो गया पाएगा फिलहाल शेर खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए हलसी चिकित्सक डॉ अरशद रहमान ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है वहीं मौके पर उपस्थित जितेंद्र कुमार,कैफ खान,ताज उद्दीन साह, शहंशाह खान,मुस्ताख साह , डॉ चौधरी, विक्की कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *