
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र वासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। विधायक ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के महटिकरा स्थित चर्च पहुंच कर विशेष प्रार्थना में शामिल हुई।
विधायक ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार प्रेम सद्भाव व आशा का प्रतीक है। क्रिसमस का यह दिन भगवान यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाला पर्व है जिन्होंने संपूर्ण विश्व को शांति प्यार व दया का संदेश देकर एकता की राह दिखाने का कार्य किया है।
विधायक ने समस्त विधानसभा क्षेत्र वासियों से अपील किया कि हम सभी को हमारे जीवन के हर क्षण,हर दिन को लोगों के साथ शांति प्रेम और मेल मिलाप से जीना चाहिए।
वहीं विधायक ने इस दौरान घोषणा किया की महटिकरा से चर्च रोड एवं नहर जाने वाली सड़क का निर्माण बहुत जल्द शुरू करवाया जाएगा इस संबंध में विभाग द्वारा प्राक्कलन भी तैयार कर लिया गया है जल्द स्वीकृति प्रदान करवा कर कार्य को धरातल पर उतर जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
