
*धनबाद :* गोंन्दुडीह ओपी क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय दिलीप रवानी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। दिलीप रात 10 बजे के करीब अपने कमरे में सोने चला गया था।

फिर सुबह, जब उनके पिता संजय रवानी ने मंदिर जाने के लिए दरवाज़ा खोलने की कोशिश की तो वह दरवाज़ा नहीं खोल पाए। बाद में खिड़की से अंदर की ओर देखने पर, उन्होंने देखा कि दिलीप फांसी के फंदे पर झूल रहा है।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घर के एलवेस्टर सीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर के दरवाज़े को खोला। इसके बाद घर में मातम का माहौल बन गया।
दिलीप दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था और वह दो तिन दिनों में दिल्ली वापस जाने वाला था। फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन आस पास के लोगों ने बताया है कि दिलीप के प्रेम प्रसंग में असफलता के बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा।
इस घटना की सूचना मिलते ही, वार्ड 14 के पूर्व पार्षद निसार आलम ने परिवार को संत्वना दी और गोंनडुडीह ओपी पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
