

अंतर्कथा प्रतिनिधि
पुटकी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के जिला स्तरीय आम सभा सह वन भोज का आयोजन रविवार को भठिंडा फॉल में किया गया।जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य हिस्सा लिया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार ,प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार दुबे, जिला अध्यक्ष केडी चौधरी व जिला सचिव संजय कुमार चौबे उपस्थित थे। आमसभा में स्कूल की विभिन्न विषयों की चर्चा हुई। सदस्यों से विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली ओर आश्वासन दिया कि संगठन हमेशा किसी भी परिस्थिति में सबके साथ खड़ा है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य ने वनभोज का लुफ्त उठाया। मौके पर वरीय सदस्य तापस कुमार बनर्जी,नीरज झा, पीयूष सरकार, खगेश ठाकुर ,एम के शर्मा, एस आर मंडल,प्रदीप कुमार साहू, सुनील सिंह, सुनील पांडे ,विनोद रस्तोगी,प्रेम कुमार महतो, दीपक कुमार शर्मा अरिजीत गुहा,अनिल सिंह ,अभिषेक कुमार, हरेंद्र चौधरी, सुनील सिंह, भानु चौधरी, पुनित साह, महादेव राउत,दीपक शर्मा, बिट्टू चौधरी ,शिवेश सिंह , सुमन कुमार घोष, विजय कुमार महतो व अन्य थे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com