• Sat. Sep 26th, 2026

प्रसव के बाद मौत पर महटिकरा इंडियन सिटी हॉस्पिटल में बवाल, शव रखकर ग्रामीणों का घेराव

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

*बड़कागांव* बड़कागांव महटिकरा स्थित इंडियन सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद सिकरी निवासी अर्जुन महतो की 26 वर्षीय पत्नी मंजू देवी की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल परिसर में शव रखकर घेराव किया।

परिजनों के अनुसार, प्रसव के दौरान मंजू देवी की ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। करीब एक दिन अस्पताल में रखने के बाद शाम में अस्पताल के मालिक स्वयं उन्हें अपने हजारीबाग स्थित अस्पताल ले गए। वहां करीब दो दिन इलाज के बाद तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो माह में सिकरी गांव की दो महिलाओं की प्रसव के दौरान या प्रसव के बाद इलाज के क्रम में मौत हुई है। दूसरी महिला की पहचान खुशबू कुमारी, पति लालकु कुमार महतो, के रूप में बताई गई है।

इधर, सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि मंजू देवी की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा रात में ही मामले को संभालने और परिजनों को हंगामा नहीं करने की बात कही गई थी। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि घटनाक्रम और अस्पताल की भूमिका स्पष्ट हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *