
राज्य के बाहर प्रवासी श्रमिकों के साथ आए दिनों अमानवीय कृत्य और दुर्घटनाओं में हो रहें वृद्धि को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ऐसे श्रमिकों के हमदर्द बनकर उनके हित में झारखंड विधानसभा के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को शून्य काल के महत्वपूर्ण प्रश्नकाल के दौरान सदन पटल पर आवाज बुलंद करते नजर आए। विधायक मनीष जायसवाल ने सदन पटल पर कहा कि हजारीबाग जिला सहित राज्य के कई जिलों के लगभग 25 लाख़ श्रमिक राज्य के बाहर रोजी रोजगार हेतु जाते हैं। जहां कभी-कभी वैसे श्रमिकों के साथ कई अमानवीय व्यवहार/घटनाएं तथा दुर्घटनाएं होती है परंतु वैसे परिस्थिति में उक्त श्रमिकों को सरकार स्तर पर कोई सुविधाएं नहीं मिलती है। विधायक मनीष जायसवाल ने राज्य के ऐसे श्रमिकों की सामाजिक/ शारीरिक/ मानसिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से उनके हित में राज्य में श्रमिक आयोग के गठन की मांग सरकार से करने का आग्रह किया ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
