• Tue. Mar 10th, 2026

प्रभु येसु ख्रीस्त का राज्य पवित्र आत्मा द्वारा प्रदत्त प्रेम,दया,क्षमा,सहनशीलता अनुकंपा का राज्य है- बिशप आनंद जोजो।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 20, 2022

 

हर वर्ष की भाँति कैथोलिक ईसाई समुदाय द्वारा ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया, कोविड प्रोटोकॉल में दो साल ख्रीस्त राजा शोभायात्रा नही निकाली गई, इस बार बड़े धूमधाम से आदिवासी रीति रिवाज,ढ़ोल नगाड़ा,धार्मिकता के साथ मिस्सा पूजा और शोभायात्रा निकाली गई।सर्वप्रथम ख्रीस्त राजा त्योहार महागिरजाघर कैथोलिक आश्रम में मिस्सा पूजा से प्रारंभ हुआ बिशप आनंद जोजो की अगुवाई में पल्ली पुरोहित फादर अंटोनी,फ़ा टॉमी,फ़ा प्रबल खाखा,फ़ा मनोज तिर्की,फ़ा रेमंड सोरेंग,फ़ा समीर,फ़ा संतोष,फ़ा प्रदीप,फ़ा विजय एक्का,फ़ा पीटर टोप्पो,फ़ा राजेन्द्र,फ़ा सुशील के साथ मिस्सा पूजा किया बिशप आनंद जोजो अपने संदेश में बताया कि प्रभु ईसा मसीही परमपिता परमेश्वर के पुत्र है और प्रभु येसु ख्रीस्त का राज्य पवित्र आत्मा द्वारा प्रदत्त प्रेम,दया,शांति,करुणा,अनुकंपा,सहनशीलता और क्षमा जैसे गुण भरे हुए है,हम विश्वासी को इस गुण को आत्मसात करते हुए आचरण करना है अपने दिल मे बसाना है तभी हम ख्रीस्त राजा के सच्ची प्रजा बन सकते हैं।मनुष्य जाति की भलाई और कल्याण इसी में है कि उसकी अधीनता स्वीकार करते हुए उसके संचालन में अपना जीवन व्यतीत करें।पूरे सृष्टि को संभालने में सृष्टि कर्ता की मदद करें यही संवेदनशीलता हमें ईश्वर के आशीर्वाद के पात्र बनाएगा।मिस्सा पूजा के बाद बिशप आनंद ने पवित्र सक्रामेंट को सुसज्जित वाहन में लेते हुए सैकड़ो विश्वासियों,ढोल नगाडे मांदर, भक्ति गीत गाते हुए शोभायात्रा जुलूस निकली,शोभायात्रा महागिरजाघर से प्रारम्भ होते हुए सिदो कान्हू चौक,नीलांबर पीताम्बर चौक,सन्त कोलम्बस कॉलेज होते हुए कार्मेल स्कूल में प्रवेश किया। शोभायात्रा के रास्ता में संत रोबेर्ट स्कूल,प्रेरणा सदन,एफसीसी धर्मबहन, अपने अपने भवन के सामने मनमोहक ख्रीस्त राजा का झाँकी बनाया था,सभी ख्रीस्त हमारा राजा है का जय जयकार लगा रहे थे।जुलूस के कार्मेल स्कूल में प्रवेश के समय कार्मेल की छात्राओं ने पवित्र सक्रामेंट और बिशप आनंद का स्वागत पुष्प वर्षा और नृत्य करते हुए किया तत्पश्चात सैकड़ो विश्वासियों ने पवित्र सक्रामेंट की आराधना किया अंत मे बिशप आनंद ने पवित्र सक्रामेंट का आर्शीवाद आम विश्वासियों को प्रदान किया।ढोल मांदर संचालन में विलियम बाडा, डीएस्फोर मिंज,सुशील लकड़ा,सिलास भेंगरा,भक्ति गीत संचालन संत अन्ना छात्रवास छात्रायें और धर्मबहन,मार्ग में अनुशासन के हेलेन तिर्की,आइरिन नाग,शिशिर समीर तिग्गा,सिंगराय सुंडी,फरदिनन्द लकड़ा,कैथोलिक सभा,महिला संघ और युवा संघ ने साथ दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *