• Tue. Sep 1st, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय धनबाद दौरे के दौरान मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कल्याणेश्वरी / मैथन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार को दो दिवसीय अपने धनबाद दौरे के दौरान मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया । इस संबंध में बताया जाता है कि झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने तथा बीसीसीएल चल रही खनन परियोजनाओं का निरीक्षण करने साथ ही झरिया के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा करने सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उनका आगमन हुआ । दौरे की शुरुआत दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हुई । जहां से तरुण कपूर सीधे प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कल्याणेश्वरी मंदिर पहुंचे । जहां उन्होंने मां के चरणों में माथा टेककर परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की । वहीं मंदिर परिसर में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका से स्वागत किया । पूजा-अर्चना के बाद वे मैथन डैम के समीप स्थित मजूमदार निवास पहुंचे । वहां डीवीसी के परियोजना प्रमुख और उप महाप्रबंधक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया । इस दौरान धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार सहित बंगाल और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा सुरक्षा बलों के जवान मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *