• Thu. Feb 26th, 2026

प्रधानमंत्री के कार्यकाल 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेत्री तारा देवी ने सिंदरी विधानसभा में महाजनसंपर्क कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 23, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाएं जा रहे महाजनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को घर घर संपर्क कार्यक्रम का शुभारम्भ सिंदरी विधानसभा के पहाड़पुर बूथ नंबर 323 से किए।
सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना के बारे में बताई,
एवं जिसको योजना का लाभ नहीं मिला है उसका भी समस्या सुनी व जल्द समाधान का आस्वासन भी दिए। एवं मोदी जी को समर्थन हेतु 9090902024 में भी मिसकॉल करवाया गया।
मौके पर बलियापुर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविन्द पाठक, एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतलाल प्रामाणिक जी आदि लोग उपस्तिथ हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *