
सावन के पहले दिन पावन अवसर पर पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा बी.बी.एम.के.यू. (कोयलांचल विश्वविद्यालय) के निकट वृक्षारोपण एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा समाज में हरित चेतना का प्रसार करना था।
इस अभियान में पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनेक पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र संस्था की संयोजिका डॉ. सुधा मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू गुप्ता सहित संस्था के आदित्य कुमार,कन्हैया कुमार ,धीरज कुमार तिवारी,स्मृति, अनु निहारिका अखिल कुमार की सक्रिय एवं प्रेरणादायी सहभागिता रही।

इस अवसर पर पर्यावरण मित्र संयोजिका डॉ. सुधा मिश्रा ने कहा कि “वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण देना है, तो प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा।”

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू गुप्ता सहित ,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संदेश दिया कि “एक व्यक्ति – एक पौधा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है।
पर्यावरण मित्र संस्था ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र की चुनौती का सामना करने के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाएँ तथा उनकी देखभाल करें। संस्था का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है
पर्यावरण संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है। आइए, सावन के इस शुभ अवसर पर एक पौधा लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
