• Sun. Mar 8th, 2026

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2022

*प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी*

*धनबाद :* जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, जिला कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी ,मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने नेहरू के तैल-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे, उनके विदेश नीति आज भी प्रासंगिक है,आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है ,

भारत निर्माण में पंडित नेहरू का योगदान अग्रणी व महत्वपूर्ण रहा है, जिससे देश को एक नई दिशा मिली है ,वे सादगी के प्रतीक थे, भारतीय इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है, नेहरू जी का बच्चों के प्रति प्रगाढ़ प्रेम व स्नेह के कारण प्यार से बच्चे पंडित नेहरू जी को चाचा नेहरू कहा करते हैं। भारतीय इतिहास में नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाते हुए देश में बड़े-बड़े कल कारखाने की नींव रखी,देश में उन्होंने बड़े-बड़े कल कारखाने एवं रोजगार के हजारों संसाधन स्थापित किया जिसमें झारखंड अछुता नहीं है, उन्होंने सिंदरी कारखाना,बोकारो प्लांट सहित अनगिनत कल कारखाने को देश में स्थापित कर रोजगार का सुनिश्चित संसाधन उपलब्ध कराने का काम किया,वर्तमान केंद्र सरकार को नेहरू जी के कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है, वर्तमान मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने का काम कर रही है इसके अलावे 08 सालों में एक भी उपलब्धि देश हित में नहीं रही है,मोदी सरकार देश में लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने के बजाय नेहरू जी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरणा लेने की दरकार है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन महतो,बीके सिंह,मनोज सिंह,मनोज यादव,अनवर शमीम,वैभव सिन्हा पप्पू कुमार तिवारी आशीष सिन्हा,अजय कुमार पासवान,रोशन कुमार,साहिर खान,अरविंद सैनी,अरुण दास सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *