
*प्रथम चरण में हुए मतदान की मतगणना ससमय शुरू,वज्रगृह/मतगणना केंद्र बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-2/D को बनाया गया है*

*बोकारो :-* त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत 14 मई को प्रथम चरण गोमिया व पेटरवार प्रखंड में हुए मतदान की मतगणना आज दिनांक 17 मई को जिले के बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-2/D में ससमय शुरू कर दिया गया है। मतगणना बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के गोमिया व पेटरवार प्रखंडों का किया जा रहा है, जहाँ प्रथम चरण का मतदान हुआ था। । मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है। गेट के भीतर बिना पास के अंदर घुसने नही घुसने दिया जा रहा है। गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

साथ ही अग्निशमन वाहन और मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी मौजूद है। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं के प्रवेश के लिए अलग–अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाया गया है।
*गोमिया प्रखंड की मतगणना हेतु 36 टेबल एवं पेटरवार प्रखंड के लिए 16 टेबल लगाया गया है-*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी घूम घूम कर प्रति टेबल मतगणना के कार्यों को देख रहे हैं तथा संबंधित मतगणना कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोमिया प्रखंड की मतगणना हेतु 36 टेबल एवं पेटरवार प्रखंड के लिए 16 टेबल लगाया है अथात कुल 52 टेबल लगाया गया है। साथ ही इसके लिए पयाप्त संख्या में मतगणना कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मतगणना सुचारू रूप से चल रही है। मतगणना हेतु दोनो प्रखंडों की शुरुआत बूथ नंबर 1 से शुरू की गई है।
*1702 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा*
गोमिया व पेटरवार प्रखंडों में कुल चार पदों (जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद) के लिए 1702 प्रत्याशी* चुनावी मैदान में थे। मंगलवार को मतपेटी में बंद मतपत्रों की गणना व परिणाम आने के साथ ही इनके किस्मत का फैसला हो जाएगा। कुल प्रत्याशियों में वार्ड सदस्य पद के लिए 1031, मुखिया पद के लिए 375, पंचायत सदस्य समिति के लिए 250 एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए 46 प्रत्याशी है।
उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी., सामान्य प्रेक्षक बेरमो अनुमंडल क्षेत्र श्री प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री अनंत कुमार सहित दोनो प्रखंडों के सभी चार पदों के निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
