• Fri. Mar 13th, 2026

प्रतापपुर पंचायत के उप मुखिया पद के लिए हुआ चुनाव,सीता देवी का निर्विरोध जीत ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 14, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रतापपुर पंचायत में उप मुखिया चुनाव के लिए मतदान हुआ जिसमें विपक्षी पहुंचकर अपने मत को पारित किया और आज उप मुखिया चुनाव किया। बता दे कि 25जनवरी को पूर्व उप मुखिया रविंद्र कुमार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसके बाद आज प्रखंड सभागार भवन में चुनाव किया गया।

प्रतापपुर पंचायत के उप मुखिया के चुनाव के लिए मतदान हुआ जिसमें विपक्षी नहीं पहुंचे और वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य सीता देवी पति संजय यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। चुनाव कार्य में हलसी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विभु विवेक की अध्यक्षता में यह चुनाव किया गया जिसमें समर्थक सीता देवी की तरफ से सुचित कुमार पांडे, वार्ड नंबर 12 से गिरीश मंडल, 13 से हासो मंडल, मोहम्मद शोएब, कंचन देवी, हीरा मोती, रिंकू देवी, दिलीप पासवान अन्य मौजूद रहे। निर्वाचित उपरांत उप मुखिया के समर्थक द्वारा फूलमाला एवं रंग गुलाल उड़ाकर भव्य स्वागत किया गया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *