
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई जिसमें प्रखंड क्षेत्र से के सभी खुदरा उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए।
मौके पर उपस्थित हलसी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार ने उर्वरक विक्रेता को संबोधित करते हुए बताया कि की सभी विक्रेताओं को हर हाल में सरकार की गाइडलाइन का पालन करना है और विक्रेताओं को यह निर्देश दिया गया कि वह सही तरीके से सरकारी योजनाओं का अनुपालन कर किसान को खाद सुनिश्चित करेंगे। बता दे की सभी अपने-अपने दुकानों पर सभी प्रकार के उर्वरक रखेंगे ऐसा ना हो कि किसी को खाद के लिए इधर-उधर घूमना पड़े एवं ज्यादा कीमत देना पड़े। किसान जब चाहे उर्वरक उचित मूल पर जहां चाहे वहां ले सकते हैं, वही सभी उर्वरक विक्रेताओं से उसके स्टॉक के बारे में जानकारी ली और खाद विक्रेताओं के पास किस प्रकार की खाद स्टॉक में नहीं है उसे उपलब्ध कराने का सुनुचित करेंगे एवं उनके स्टॉक में अभी किस-किस प्रकार का खाद उपलब्ध है इसकी भी जानकारी ली। मौके पर उपस्थित सभी खुदरा उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
