
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मंगलवार को दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में बीज का आच्छादन, उर्वरक, मिट्टी जॉच, भूमि संरक्षण, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गेहूं 102 प्रतिशत, मक्का 112 प्रतिशत, जौ 205 प्रतिशत और विभिन्न प्रकार के दलहन का 107 प्रतिशत जिले में आच्छादन किया गया है। जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। यूरिया 05 हजार 664 एमटी, डीएपी 470 एमटी, एनपीके 367 एमटी उर्वरक जिले में उपलब्ध हैं। वही उप विकास आयुक्त के द्वारा रबी दलहन वर्ष 2023-24 के प्रखंडवार और फसलवार लक्ष्य/अंतिम आच्छादन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। कृषि यांत्रिकरण की समीक्षा में पाया गया कि इस मद में 02 करोड़ 66 लाख 28 हजार रूपये राज्य योजना के मद से प्राप्त हुआ है। इसके तहत कुल निर्गत स्वीकृत पत्रों की संख्या 2092 है। कृषि कार्य के लिए कुल क्रय किये गए यंत्रों की संख्या 449 है। सहायक निदेशक रसायन के द्वारा बताया कि जिले में कुल 04 हजार 993 मिट्टी जॉच नमूना का लक्ष्य था। इसके तहत ऑन लाईन 04 हजार 993 नमूना प्राप्त हुआ। प्रयोगशाला में सभी नमूने की जॉच की गयी। किसानों को 3022 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। उप निदेशक भूमि संरक्षण के द्वारा बताया गया कि सिरदला प्रखंड में 05 जल छादन समिति बनाया गया जिसके तहत उपचार किये गए योग्य भूमि 5224 हेक्टर है। कौआकोल प्रखंड में 04 जल छाजन समिति के माध्यम से उपचार किये गए योग्य भूमि 4488 हेक्टर है। अकबरपुर और नरहट प्रखंड में 09 जल छाजन समिति के द्वारा उपचार किये गए योग्य भूमि 4953 हेक्टर है।
वही लघु सिंचाई के द्वारा हर खेत तक सिंचाई का पानी एवं जल जीवन हरियाली वर्ष 2023-24 में विभिन्न प्रखंडों में चल रही योजनाओं के प्रगति की भी समीक्षा की गयी। इसमें बताया गया कि सभी योजनाओं में 25 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई के द्वारा बताया गया कि जिले में नलकूपों की संख्या 159 है जिसमें 93 चालू है। बंद नलकूपों को चालू करने का कार्य प्रगति में है। मंगलवार की इस बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक केवीके शेखोदेवरा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, डीपीआरओ नवादा आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
