• Sat. Jan 3rd, 2026

पोलियो अभियान का विधायक ने बच्चों को पोलियों पिलाकर किया शुभारंभ।

ByAdmin Office

Aug 25, 2024

 

बड़कागांव। दो बूंद,जिंदगी संवार देगी, कोई बच्चा इससे छूटना नहीं चाहिये। सभी सहिया दीदी घर-घर जाकर बच्चों को दो बूंद ड्रॉप पिला रही हैं। आम जनता इसमें सहयोग करे। यह कहना है बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद का। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में आयोजित प्लस पोलियो प्रोग्राम का अंबा प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया एवं पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा 0-5 साल तक के उम्र के बच्चों को दो बूंद ड्रॉप पिलाई तथा कहा कि हर गांव में आंगनबाड़ी सेविका तथा सहिया पल्स पोलियों पिला रही है। वहीं श्री कुमार ने आगे कहा कि बड़कागांव में कुल 111 जगह पोलियो बूथ लगाये गये हैं। दो बूंद ड्रॉप से काफी हद तक पोलियो जैसे दुखदायी रोगों में कमी आई है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, हेमंती देवी, पंचायत अध्यक्ष गौतम कुशवाहा , पारस सोनी, रोहित सिंह, नवीन कुमार अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *