
कटकम सांडी : पेलावल ओ.पी.परिसर में अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता पेलावल ओ.पी. के प्रभारी अभिषेक कुमार ने की । बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को नवनिर्मित अयोध्या मंदिर के लोकार्पण व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन है । एसे मे शांति बनी रहे तथा सभी धर्म और सम्प्रदाय के बीच आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए कोई व्यक्ति एसा काम न करें जिसमें शांति भंग होने की संभावनाएं हो । यदि कोई इस तरह कि स्तिथि बनती है तो अविलंब अपनी थाने को सुचित करे । उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दिए गए गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए किसी गलत अफवाह पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
शांति समिति की बैठक में 15 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य निसार खान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनिष ठाकुर मुखिया नारायण साव, अशोक राणा, रंजीत कुमार, पंपस जहांगीर अली, प्रदीप कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, भोला राणा, सरयू राम, मुनेश ठाकुर, मो.एकलाख, अख्तर आलम, एजाज अहमद, मो.शाहजहां, ओके अब्दुल्लाह, विरेन्द्र कुमार विरू ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
