• Thu. Feb 26th, 2026

पूर्व विधायक ने रथयात्रा के तैयारियो का लिया जायजा, आयोजको संग किया स्थल निरीक्षण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 18, 2023

 

चौपारण: आगामी 20 जून को श्री जगन्नाथ कृपा फाउंडेशन के तत्वाधान में निकाले जा रहे भव्य रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। रविवार को महाप्रभु केशवानंद प्रभु के अगुवाई व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के उपस्थित में बैठक कर तैयारियो का जायजा लिया गया।

वही रथयात्रा ठहराव स्थलों का निरिक्षण किया। आयोजकों में प्रमुख संजय सिंह, अभिषेक सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे से रथ यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा। रथयात्रा चैथी मोड़ से होकर चौपारण के रास्ते चतरा मोड़ पहुँचेगा। चतरा मोड़ से मौसीबाड़ी हनुमंत मंदिर बिगहा पहुँचेगा जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

रथयात्रा में उड़ीसा, कोलकत्ता के साथ साथ विदेशों से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वही विश्व हिन्दू परिषद के दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य प्रस्तुति किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक व बैठक में आये लोगों ने रथयात्रा को सफल बनाने के लिए कई सुझाव दिए। पूर्व विधायक ने कहा कि चौपारण के लिए गौरान्वित करने वाला क्षण होगा ये रथयात्रा। चौपारण के इतिहास को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

पहली बार अधिक संख्या में कई देशों के भक्तजन रथयात्रा में शामिल होने के लिए चौपारण आएंगे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार शशि शेखर ने किया। मौके पर समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, राजदेव यादव, बिरेन्द्र रजक, विहिप से गुरुदेव गुप्ता, अमीत सिंह, मुनेश्वर गुप्ता, दयानंद यादव, शंकर गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, रामचन्द्र सिंह, रामसागर सिंह, प्रभात सिंह, इंदीवर पीयूष, गौतम यादव, दिलीप सिंह, कपिलदेव ठाकुर, आकाश कुमार, मनितोष यादव, राजू सिंह, रंजीत बर्णवाल, रिशु बर्णवाल, रोहित जैन, दिलीप राणा, अशोक केशरी, दिलीप केशरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *