
अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज/बरहरवा -: झामुमो नगर कमेटी द्वारा न्याय पदयात्रा नगर पंचायत के चंडीपुर के मंदिर में पूजा- पाठ कर वार्ड संख्या 6 मे न्याय मार्च किया गया। इस न्याय यात्रा में झामुमो नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया सदस्य धर्मवीर कुमार महतो एवं नगर सचिव मोहम्मद इकबाल के संयुक्त नेतृत्व मे किया गया। धर्मवीर महतो ने कहा कि हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं इसलिए हम लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेता के न्याय के लिए पदयात्रा एवं न्याय मार्च निकाल रहे हैं। केंद्र के भाजपा सरकार अपना शक्ति का दुरुपयोग करते हुए इस राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फसाया है। अबकी बार लोकसभा एवं विधानसभा में झारखंड की जनता भाजपा की औकात बताने का काम करेगी। वही पदयात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले ग्रामीण और जनता को जिला कोषाध्यक्ष एवं न्याय यात्रा के नगर पर्यवेक्षक शक्ति नाथ अमन द्वारा वार्ड 6 के मंदिरों में अपने नेता की रिहाई के लिए प्रार्थना एवं पूजा पाठ कर ग्रामीणों को भाजपा एवं ईडी के कुकृतियो के बारे में बताया और हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में की गई कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वही पदयात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में हेमंत सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, शिबू सोरेन जिंदाबाद, विजय हांसदा जिंदाबाद आदि के नारे भी लगाए गए। मौके पर नगर सचिव मोहम्मद इकबाल हुसैन, नगर उपाध्यक्ष बब्बन साह, अजय गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश सेन, अनवर शेख ,गुलजार शेख, फरमान खान ,मुन्ना साव, वरुण मंडल, बिट्टू कुमार, सुशील सेन, कंचन दे, बामा दास, उज्जवल दास, सिंटू कुमार,फिरोज खान ,सुमित कुमार,अनिमेष, मंगल शर्मा, विवेक कुमार सहित झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
